बिहार में बेलगाम अपराध पर बरसे पप्पू यादव, अपराधियों को दी दो-दो हाथ करने की खुलेआम चुनौती
- Advertisement -
पटना– बिहार में बढ़ते अपराध पर जनअधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब चाहे अपराधी उनके साथ दो-दो हाथ कर सकते हैं। ये बातें उन्होंने दरभंगा के अलंकार ज्वैलर्स के मालिक से मुलाकात के बाद कहीं।हाल में अलंकार ज्वैलर्स को अपराधियों ने लूट का शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि पागल हाथी को गोली मार देनी चाहिए।
भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को निबटा देना चाहिए
जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने दरभंगा में लूट के शिकार स्वर्ण व्यवसायी संजय कुमार लाठ से मुलाकात की। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें प्रशासन व कुछ छुटभैये नेताओं की मिलीभगत है। अगर लूटा गया सोना बरामद नहीं होता है तो मान लीजिए कि इसका बंटवारा प्रशासन के भ्रष्ट लोगों तथा कुछ छुटभैये नेताओं के बीच हो गया। पप्पू यादव ने कहा कि इस बड़ी घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बावजूद दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित या बर्खास्त नहीं किया गया है। पप्पू ने यह भी कहा कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की संपत्ति की जांच कर उन्हें निबटा देना चाहिए।
यूपी में ओवैसी – आप की दस्तक से मुश्किल में सपा -भाजपा, पढ़े पूरा विश्लेषण
पप्पू यादव का अपराधियों को चैलेंज- जब चाहें साथ आकर दो-दो हाथ कर लें
- Advertisement -
- Advertisement -
पप्पू यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा तो यह है कि वे अपराधियों को घेर कर मार दें, लेकिन कानून के आगे हाथ बंधे हुए हैं। कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने बिहार के सभी अपराधियों को चुनौती देते हुए कहा कि वे एक साथ किसी मैदान में आ जाएं और उनसे दो-दो हाथ कर देख लें। उन्होंने अपराधियों को ‘पागल हाथी’ करार देते हुए कहा कि यदि हाथी पागल हो जाए ताे उसे गोली मार दिया जाता है।
Read This-
जीतन राम मांझी ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, सियासत गरमायी
- Advertisement -