नवगछिया के आरजेडी कार्यकर्ता ने लालू यादव को किडनी देने का किया ऐलान। तेजस्वी और रिम्स निदेशक को लिखा पत्र
- Advertisement -
पटना -आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस समय किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। वह रांची में जेल की बजाय रिम्स अस्पताल में भर्ती है और उनके समर्थक लालू यादव के स्वस्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है।
- Advertisement -
करीब एक सप्ताह पहले लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर उमेश सिंह ने स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। डॉक्टर ने कहा कि लालू यादव की किडनी 75 फीसदी काम करना बंद कर दिया है, अब उनकी किडनी महज़ 25 फीसदी ही काम कर रही है ऐसे में उन्हें कभी डाइलिसिस की जरूरत पड़ सकती है।
डॉक्टरों द्वारा दी गयी इस जानकारी के बाद बिहार भर में उनके चाहने वाले बेहद चिंतित दिखाई देने लगे। समर्थक पूजा हवन करने लगे। वहीं नवगछिया के एक आरजेडी समर्थक ने विश्वास झा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं। उनकी सलामती के लिए वह अपनी किडनी उन्हें देने के लिए तैयार हैं। विश्वास झा अभी संगठन में जिला प्रवक्ता के पद पर हैं। विश्वास झा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व रिम्स अधीक्षक को पत्र लिखा है।
- Advertisement -