पहली बार जेल में लालू यादव से मिले तेजस्वी, बिहार की सियासत में हलचल, अब दिख सकती है आरजेडी का आक्रामक राजनीति
- Advertisement -
रांची – आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज पांच महीने बाद अपने पिता लालू यादव से मिले है। इस दौरान उनके साथ झारखंड सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता भी लालू यादव से मिलने पहुँचे लेकिन उन्हें जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति नही दी।
बातचीत से पूर्व तेजस्वी यादव ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नही दिया, वह सीधे पिता से मिलने चले गए।
तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने पिता से मिल रहे है। इस दौरान अस्पताल के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं का भीड़ भी खूब दिखा। जानकारों के मुताबिक यह मुलाकात कई मायनों में अहम बताया जा रहा है।
पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने भावुक होते हुए मीडिया से बात की।
पिता लालू यादव की तबीयत का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पिता जी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत अच्छी नहीं है। किडनी मात्र 25% काम कर रही है। लालू की तबीयत को लेकर डॉक्टर और उन्होंने दिल्ली के चिकित्सकों से बात की है, ताकि वह रांची आकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जांच कर सकें।
- Advertisement -
- Advertisement -
लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने दी ये जानकारी
लालू यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें किसी भी समय डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती हैं, मैनें इस बारे में अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि उनकी किडनी का क्रिएटिनिन लेबल निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान में उनकी किडनी महज 25 फीसदी ही काम कर रही है। आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो निश्चित तौर पर उन्हें डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ेगी। लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स प्रबंधन और सरकार को दे दी गई है।
हो सकता आरजेडी का आक्रमक राजनीति
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कड़ी मेहनत के बावजूद महागठबंधन सरकार बनाने में असफल रही, लेकिन आरजेडी की उम्मीदें सत्ता वापस लाने में अब भी बाकी है, राजनीतिक पंडितों का मानना है कि लालू यादव से मुलाकात के बाद तेजस्वी की रणनीति में बदलाव दिखेगी, और वही बिहार की राजनीति का रुख भी बदलेगा।
- Advertisement -