पिता लालू यादव से आज मिलेंगे तेजस्वी यादव, विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली मुलाकात
- Advertisement -
पटना – आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वर्तमान में किडनी की गंभीर बिमारी से जुझ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह जेल में होने की बजाय रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच आरजेडी नेताओं का लालू यादव से मिलना भी जारी हैं। अब खबर है कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव अपने पिता से मिलने रांची पहुंचे हैं। तेजस्वी कल शाम को ही रांची के लिए रवाना हुए थे, आज वह लालू यादव से मुलाकात करेंगे, विधानसभा चुनाव के बाद की यह मुलाकात पहली बार होगी।
लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने दी यह जानकारी
लालू यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें किसी भी समय डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती हैं, मैनें इस बारे में अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया हैं।
- Advertisement -
डॉक्टरों का कहना है कि उनकी किडनी का क्रिएटिनिन लेबल निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान में उनकी किडनी महज 25 फीसदी ही काम कर रही है। आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो निश्चित तौर पर उन्हें डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ेगी। लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स प्रबंधन और सरकार को दे दी गई है।
इसे भी पढ़े –आरजेडी का निर्देश – पार्टी फण्ड के लिए सभी MLA -MLC को हर महीने जमा कराने होंगे 10,000 रुपये
- Advertisement -
- Advertisement -