करीब 400 साल बाद आज दिखेगा यह अद्भुत नजारा, इस प्रकार देख सकते वृहस्पति और शनि का महा मिलन
- Advertisement -
नई दिल्ली – साल 2020 जाते जाते, अंतरिक्ष जानकारों को एक अद्भुत नजारें का तोहफा देने जा रहा हैं। अमेरिकन स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट नासा के मुताबिक 16वीं सताब्दी के बाद 21 दिसंबर 2020 दिन सोमवार को आसामन में दो ग्रहों वृहस्पति और शनि का महा मिलन दिखने जा रहा हैं। वहीं भारतीय ज्योतिषों और जानकारों के मुताबिक इस घटना को गुरु और शनि का महा मिलन कहा गया है तो नासा (NASA) ने इस ‘क्रिसमस स्टार’ नाम दिया है।
स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट नासा के मुताबिक, गुरु और शनि का यह संयोजन आने वाले सात से 14 दिनों तक आसमान में दृश्य रहेगा। लेकिन भारतीय समयानुसार लोग अपनी आंख से ही 21 दिसंबर की शाम को सूरज ढलते ही पश्चिम दिशा में देख सकेंगे। इस महामिलन दोनों ग्रह एक-दूसरे के पार करते दिखेंगे।
- Advertisement -
बता दें वृहस्पति जहां सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है वहीं शनि नीले रंग की वलय वाला ग्रह है। सोमवार की शाम को दोनों ग्रह एक दूसरे से मिलते दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक, सूर्य की परिक्रमा करते हुए दोनों ग्रह 20 साल में एक दूसरे के करीब आते हैं लेकिन करीब 400 साल बाद ऐसा होगा जब दोनों ग्रह एक-दूसरे के बेहद नजदीक दिखाई देंगे।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरु और शनि के ग्रेट कंजक्शन की इस घटना के समय वृहस्पति की पृथ्वी से दूरी लगभग 5.924 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट होगी, जबकि शनि की दूरी 10.825 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट होगी।
- Advertisement -