कोरोना पॉजीटिव जीतनराम मांझी की तबियत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती
- Advertisement -
पटना- कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है ऐसा डॉक्टरों का कहना बै । इस बीच बीते 24 हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बीते 12 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। शनिवार को पटना एम्स में उनका सीटी स्कैन कराया गया। इसके बाद मांझी डॉक्टरों की सलाह पर रविवार को अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी हालत में सुधार है।
कोरोना की बिहार में स्थिति
- Advertisement -
बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में कुल 599 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि के दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या 584 है। राज्य में अब तक 247244 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 240915 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 1352 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में बिहार में 97.44 फीसद रिकवरी दर के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 4976 है।
यह भी पढ़ें-
- Advertisement -