एमपी की ड्रग आंटी- जवान दिखने के लिए घर में लगा रखा था एल्काइन वॉटर प्लांट, जानिए पूरी खबर
- Advertisement -
इंदौर- युवाओं को नशे का एडिक्ट बनाने वाली ‘ड्रग आंटी’ काजल जैन उर्फ प्रीति 24 दिसंबर तक पुलिस की रिमांड पर है। सोमवार देर रात डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने करीब 2 घंटे प्रीति जैन और उसके साथियों से पूछताछ की। पूछताछ में आंटी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इस दौरान उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से लेकर घर में लगे एल्कलाइन वाटर प्लांट तक के बारे में जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात निखिल जैन को लेकर पहुंची थी, जहां पर आला अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है। ड्रग आंटी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
घर में रखा था 3 लाख कीमत का एल्काइन वॉटर प्लांट
ड्रग आंटी प्रीती जैन की जवान दिखने की चाहत कुछ ऐसी थी कि उसने खुद को जवान रखने के लिए घर में एल्काइन वॉटर का प्लांट लगवा रखा था। यह एल्कलाइन वाटर प्लांट 3 लाख रुपए कीमत से लगता है। बताया जाता है कि इस पानी को पीने से उम्र कम नजर आती है। इस प्रकार के पानी का कई बड़ी हस्तियां सेवन करती हैं।
आंटी बेचती थी ड्रग्स
अब तक आंटी के एमडीएमए बेचने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन रात में पूछताछ में एक और नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि आंटी ने अधिकारियों को बताया कि वह केवल कोक बेचने का काम करती थी। क्योंकि कोक बहुत महंगा है और इसकी अच्छी खासी कीमत मिलती है। सर्चिंग में आंटी के घर से कोक की थैलियां भी बरामद हुई हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -
दिल्ली के बॉयफ्रेंड ने उतरा ड्रग के धन्धे में
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में प्रीति ने बताया कि दिल्ली में उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है, जिस के संपर्क में आने के बाद उसने ड्रग्स का काम शुरू किया। उसने बताया कि वह अधिकतर कोक ही बेचा करती थी। कई रसूखदार उसके ग्राहक हैं। उसके घर की तलाशी लेने पर भी पुलिस को उसके यहां से कोक के कई पैकेट मिले थे। उसने यह भी बताया कि पति को छोड़ने के बाद रतलाम के सटोरियों के संपर्क में वह आई और फिर इस गोरखधंधे में उतरी थी। जहां उसकी पहचान धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।
रेव पार्टी और हथियारों का भी हैं शौक
आंटी ने एक दर्जन युवा लड़कियों को ड्रग्स का एडिक्ट बनाकर कई पार्टियां सट्टा कारोबारी, बिल्डर और पोकर संचालित करने वालों के साथ की हैं। वह मलेशिया और गोवा में पार्टियों की शौकीन है। पुलिस आंटी के विदेशी टूर की जानकारी भी जुटा रही है। अफसरों को पता चला है कि उसके बेटे यश जैन के थाईलैंड और मलेशिया में हथियारों के सौदागरों से संपर्क हैं। साथ ही उसके पैडलर्स से जुड़े होने के साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। दिल्ली के बड़े कारोबारी से गहरे संबंध : दिल्ली के एक बड़े कारोबारी से ‘आंटी’ गहरे संबंध होना पता चले हैं। ‘आंटी ने पुणे व मुंबई के कुछ सक्रिय पैडलर्स की जानकारी भी पुलिस को दी है। एक टीम मुंबई व पुणे के लिए आईजी ने भेजी है। आंटी और उसके बेटे की विदेश यात्राओं की जानकारी भी पुलिस पासपोर्ट और इमीग्रेशन से जुटा रही है।
यह भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश- बड़ी बहन ने छोटी बहन को ड्रग्स, शराब पीना सिखाया, फिर 15 साल की उम्र में देह व्यापार में धकेला
- Advertisement -