बिहार में फिर से चुनाव पर बोले संजय जायसवाल – मुंगेरी लाल का सपना देखना बंद करें आरजेडी, जानिए प्रेस कॉफ्रेंस में क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष
- Advertisement -
पटना – बीते दिनों आरजेडी की समीक्षा बैठक में नेता तेजस्वी नेता ने अपने कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा था कि आप सभी तैयार रहें बिहार कभी भी चुनाव हो सकता हैं। अब इस मामले पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर तेजस्वी यादव समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोला हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल के सपना देखना बंद कर दें। वह दिन में सपना देख रहें है जो अच्छी बात नही हैं।
भाजपा प्रदेश अधय्क्ष ने कहा कि विरोधी दल के प्रकृति में ही अपराध हैं। 1990 से 2005 के बीच जो कुछ भी हुआ उसे बिहार की जनता कभी भूल नही सकती हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट का है. ऐसे में राजद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि राजद जनता के वोट पर कम अपराधी पर ज्यादा भरोसा करती है।
- Advertisement -
बैलेट से चुनाव होने से उनकी दुकानदारी बंद हो गयी है. इसी वजह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि 2021 में फिर से चुनाव होंगे. किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट से नहीं हरा पाये, वे लोग अफवाह फैलाकर हंगामा खड़ा करना चाहते हैं. इस आंदोलन में किसान नहीं हैं।
संजय जायसवाल ने कहा कि नरकटिया के राजद विधायक शमीम अहमद ने जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने अपने ऊपर लगे कई आपराधिक आरोपों की जानकारी को जनता से छिपाया है। विधायक ने दायर अपने चुनावी हलफनामा में इन जानकारियों को छिपाया है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से भाजपा ने शिकायत भी की है और इसे लेकर एफआइआर भी दर्ज करवायेगी।
- Advertisement -