अरुणाचल में JDU के 6 विधायक टूटकर BJP में गए, बिहार में एनडीए गठबंधन में पड़ सकती है दरार
- Advertisement -
पटना- अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 6 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने से बिहार की राजनीति में भी उथल-पुथल मचने के आसार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मीडिया से बातचीत में कुछ ऐसा ही इशारा दे रहे हैं। नीतीश शुक्रवार को जब मीडिया से मुखातिब हुए, तो उनका अंदाज कुछ इस तरह का था, जैसे कह रहें हों कि हम भी कुछ निर्णय ले सकते हैं।
नीतीश ने कहा कि वे लोग चले गए हैं, लेकिन हमारी बैठक अभी बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक-दो दिन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नीतीश के इस बयान को बिहार की राजनीति में आने वाले भूचाल के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार को कई झटके दे चुकी है बीजेपी
नीतीश कुमार की JDU ने अरुणाचल प्रदेश में सात विधानसभा सीटें जीत सबको अचरज में डाल दिया था। लेकिन, अब उसकी सहयोगी BJP ने छह विधायकों को तोड़कर नीतीश को चौंका दिया है। यह तीसरा मौका है, जब BJP ने सीधे तौर पर JDU को झटका दिया है। इससे पहले भी 2019 से लेकर 2020 तक केंद्र, बिहार और अब अरुणाचल प्रदेश में JDU को मात खानी पड़ी है।
इसपर अभी हम लोगों की मीटिंग है, वो अलग हो गया है: बिहार CM नीतीश कुमार, अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर pic.twitter.com/6CnC6rc6JA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2020
- Advertisement -
- Advertisement -
इस बीच, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यह तोड़-फोड़ तब हुई, जब पटना में 26-27 दिसंबर को JDU राष्ट्रीय बैठक और कार्यकारिणी की बैठक कर रहा है। इसमें उन विधायकों को भी शामिल होना था। हालांकि, नीतीश कुमार शांत बैठने वालों में से नही हैं। इसका नतीजा आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
बिहार की राजनीति दिखेगा असर?
अरूणाचल प्रदेश की राजनीति का असर बिहार की राजनीति पर क्या दिखेगा। इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं। लेकिन मीडिया से मुखातिब हुए नीतीश कुमार के तेवर कुछ ऐसे ही लग रहे थे कि वो कुछ करने के मूड में हैं।
- Advertisement -