सिंघु बॉर्डर पर किसान मॉल, कंबल और रजाई से लेकर, देशी गीजर, वॉशिंग मशीन तक हर जरूरी सामान मुफ्त!
- Advertisement -
नई दिल्ली – खेती कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर हो रहे प्रदर्शन आज 32वें दिनों में प्रवेश कर गया हैं। सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा , पंजाब ,राजस्थान के किसानों का धरना जारी हैं। किसानों ने लंबे समय तक के लिए हर जरूरी सामानों का पुख्ता इंतजाम कर रखा हैं, किसानों का मानना है कि यह प्रदर्शन चाहे जितनी भी लंबी हो वह इस लड़ाई को बखूबी लड़ेंगा । यही कारण है कि बॉर्डर पर एक के बाद एक इंतजामों का सिलसिला जारी हैं। अब किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए किसान मॉल बनाया गया है। मॉल में सुई धागे से लेकर कंबल और रजाई तक किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए पिछले करीब 31 दिनों से सिंघु बॉर्डर सहित देश के अन्य हिस्सों में आंदोलन कर रहे किसानों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए अब धरना स्थल पर ही किसान मॉल खुल गया है। इस मॉल में किसानों को पैसे देकर नहीं बल्कि मुफ्त जरूरत का सामान मिल सकेगा। मॉल की विशेष बात यह है कि इस किसान मॉल में सुई धागे से लेकर कंबल और रजाई तक मिल रही हैं।
- Advertisement -
देसी गीजर से लेकर वॉशिंग मशीन भी किसान मॉल में उपलब्ध हैं
एक दिन में 500 किसानों को फ्री में उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध हो सकेगा। थर्मल्स और मफलर के साथ साबुन और तेल भी किसानों को दिए जाने की व्यवस्था है। मॉल के साथ कुछ ही दूरी पर खड़ी ट्रॉली में किसान को सामान देने के लिए बाकायदा टोकन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इस मॉल को चलाने का काम खालसा एंड ने किसानों के लिए शुरू किया है। मॉल में महिलाओं की जरूरत का सामान भी उपलब्ध है। देसी गीजर से लेकर वॉशिंग मशीन भी किसान मॉल में उपलब्ध है।
इसे भी पढ़े –2030 तक भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए किन देशों को पछाड़ देगा भारत
- Advertisement -