जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला, RCP सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जानिए क्यों
- Advertisement -
पटना – बीते दिनों अरूणाचल से जेडीयू को मिले झटके से पार्टी बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो चुकी हैं और यही कारण है कि आनन फानन में जेडीयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई और फैसला लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष में बदलाव करना चाहिए। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना हो रही थी। बता दें कि उनके गृह जिले नालंदा से आने वाले और नीतीश के बेहद करीबी रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ RCP अब JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। खुद नीतीश कुमार ने इस बारे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।
- Advertisement -
अब सवाल ये कि नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला क्यों लिया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि फैसले तो अब भी नीतीश ही लेंगे लेकिन सिर्फ मुहर RCP सिंह के नाम की होगी। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में सीटों के मामले में BJP के बड़े भाई की भूमिका में आने से नीतीश असहज थे। लेकिन वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में अगर वो कोई कड़ा फैसला लेते तो उनपर बतौर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के चलते गठबंधन धर्म की मर्यादा का सवाल उठ सकता था। इसीलिए नीतीश ने ये मास्टर स्ट्रोक खेल दिया।
- Advertisement -