भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ नजर आएंगे रैपर बादशाह, एक्ट्रेस ने शेयर की फ़ोटो
- Advertisement -
नई दिल्ली – भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सुपरस्टार रैपर बादशाह के नए गानों में नज़र आने वाली है। बता दे कि अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है। उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’. उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है।
मालूम हो कि बादशाह ने बॉलीवुड के कई नामी अदाकारों के साथ चार्ट बस्टर गाना दे चुके है। यह कोई पहली बार ही होगा की बादशाह भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे। बता दें कि इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं। अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CJZ-rq_n_mz/?utm_source=ig_embed
- Advertisement -
भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह ने ये मुकाम अपने दम पर स्थापित किया है। अक्षरा सिंह अभिनेत्री के साथ साथ एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर भी है और यही कारण है कि अक्षरा सिंह के गाने मिलियंस के आंकड़े को आसानी से टच किया है।
- Advertisement -
अब देखना ये है कि सुपरस्टार स्टार बादशाह और भोजपुरी क्वीन अक्षरा की अदाकारी लोगों में कितना धमाल मचाता है।
इसे भी पढ़े –छोटे कपड़ों में नोरा फतेही के नये डांस वीडियो ने मचाया धमाल, अंदाज देख छूट जाएंगे पसीने
- Advertisement -