कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं शिवसेना-एनसीपी, मुम्बई कांग्रेस महासचिव ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
- Advertisement -
मुम्बई- महाराष्ट्र सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस महासचिव विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख शिवसेना और एनसीपी पर महाराष्ट्र में कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर शिवसेना और एनसीपी के साथ गठबंधन का विरोध किया। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि शिवसेना एनसीपी दोनों मिलकर कांग्रेस को दीमक की तरह खत्म कर रही हैं।
- Advertisement -
मुंबई कांग्रेस के महासचिव हैं विश्वबंघु राय ने चिट्ठी में लिखा है कि महाअघाड़ी की सरकार लोगों से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। पार्टी की भूमिका महाराष्ट्र सरकार में केवल सहयोगी दल की रह गई है। सोची समझी रणनीति के तहत सहयोगी पार्टियां महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर कर रही हैं। विश्वबंधु राय मुम्बई कांग्रेस की महासचिव हैं।
- Advertisement -