बड़ी खबर – जीतन राम मांझी ने राबड़ी देवी को ट्वीटर पर किया फॉलो, जानिए क्या है सियासी मायने
- Advertisement -
पटना – बिहार की राजधानी पटना में इस वक्त तापमान 10 डिग्री के आसपास जरूर है लेकिन सियासी सरगर्मियां चरम सीमा पर है। जानकारी के मुताबिक शहरों में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। हर पार्टी विधायक से संपर्क बनाने में जुटे हैं और इस बीच हम पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीटर के जरिए कुछ संकेत भी दिए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीटर अकांउट से राबड़ी देवी को फॉलो किया हैं। आपको बता दें कि जीतन राम मांझी इस वक्त पटना एम्स में भर्ती है। लेकिन उन्हें बिहार की राजनीति की हर खबर उन तक पहुंचाया जाता हैं।जानकारों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से जेडीयू के कमजोर होने के संकेत को समझते हुए जीतन राम मांझी ने भी अपनी तरफ रास्ते टटोलने के प्रयास में दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फॉलो करना इन्हीं प्रयासों में से एक हैं।
- Advertisement -
श्याम रजक और मृत्युंजय तिवारी का दावा कि जेडीयू विधायक है उनके संपर्क में
दो दिनों पहले श्याम रजक और आज यानी गुरूवार को आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया हैं उनके संपर्क में करीब 20 से अधिक जेडीयू विधायक है आरजेडी इस बात का इंतजार कर रही है कि यह आंकड़ा 28 के पार जाने पर ही वह विधायकों को अपने पाले में लेंगे। इन्ही तमाम खबरों से बिहार की राजनीतिक पारा चरम पर है और यही कारण है कि हर छोटे बड़े दल राजनीतिक निर्णय करने पर मजबूर हो सकते हैं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –बड़ी खबर – राजद की जेडीयू को चुनौती, कहा- अपने MLA को बचा सकते हो तो बचा लो
- Advertisement -