सुभाष चंद्रा के ZEE GROUP के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
- Advertisement -
नई दिल्ली – आयकर विभाग ने Zee Media Group पर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसकी जानकारी आयकर विभाग के अधिकारी ने दी है। अधिकारी के मुताबिक कंपनी के खिलाफ कर चोरी की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर यह रेड की गई है। ज़ी ग्रुप ने भी उसके ठिकानों पर आईटी रेड की पुष्टि की है।
- Advertisement -
ज़ी ग्रुप के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी कुछ सवालों के साथ हमारे दफ्तर पहुंचे थे। हमारे अधिकारी उन्हें सभी संबंधित जानकारी दे रहे हैं और उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि ज़ी ग्रुप के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी नहीं दी कि क्या छापेमारी की कार्रवाई मुंबई में ही हो रही है या कहीं और भी चल रही है।
- Advertisement -