मां – बेटी से दुष्कर्म, दो आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, वीडियो किया वायरल
- Advertisement -
नई दिल्ली – दिल्ली के भारत नगर इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक महिला अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ सड़कों पर गुजर बसर कर रही थी, जिसे नशेरियों ने 30 तारिख की रात महिला और उस बेटी को घेर लिया। आरोप है कि दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर मां और बेटी से के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा इलाके में एक विडियो के वायरल होने के बाद हुआ।
विडियो साफ तौर पर देखा जा सकता था कि एक शख्स हाथ में पत्थर लिए महिला पर हमला करने की मुड में दिख रहा है। विडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित मां-बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का एक शख्स ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस पहले विडियो बनाने वाले तक पहुंची। उसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
पुलिस के जानकारी के मुताबिक, 35 साल की महिला का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। पति उसे महिला और बेटी को छोड़कर गांव चला गया। बाद में दोनों महिला और बेटी किराए के मकान से सड़क पर आ गई। वह सड़क पर सोती थी और कूड़ा बीनकर अपना और अपनी बेटी का पेट पाल रही थी।
घटना रात करीब दो बजे की है, महिला और बेटी पर इलाके के नशेड़ी युवकों की नजर पड़ी और उसके बाद शर्मसार कर देने वाली घटना कैमरे में कैद है। मां-बेटी को डरा धमका कर दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। एक युवक ने इनका विडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
इसे भी पढ़े –तांत्रिक अंदर करता रहा नाबालिग का रेप, बाहर बैठा रहा परिवार
- Advertisement -