अनवर से देवप्रकाश बने शख्स को जलाकर मारने की कोशिश, धर्म परिवर्तन से गांववाले थे नाराज
- Advertisement -
यूपी – रायबरेली में धर्म बदलने के मामले में एक शख्स को परिवार समेत जिंदा जला देने की कोशिश की गई। देवप्रकाश नाम के शख्स ने तीन रायबरेली के अतापुर में धर्म बदलने से नाराज ग्रामीणों ने एक शख्स को परिवार समेत जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अतापुर के रहने वाले अनवर ने तीन महीने पहले धर्म परिवर्तन कर अपना नाम देवप्रकाश रख लिया था।
देवप्रकाश का कहना है कि उसने तीन महीने पहले इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। तबसे उसके गांव प्रधान समेत कई लोग उसे धमका रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार आधी रात को उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया। उस वक्त देवप्रकाश और उसका परिवार घर पर ही था। सभी लोग किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन तब से पूरा परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने इस घटना के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को सुरक्षा भी दे दी गई है।
हिन्दू धर्म ग्रहण करने के बाद मोहम्मद अनवर ने अपना नाम देवप्रकाश रख लिया था। बच्चों के नाम भी बदल गए। पांच साल के बच्चे का नाम देवनाथ, चार के दीनदयाल और सबसे छोटी तीन साल की बच्ची का नाम दुर्गा रखा गया। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि देवप्रकाश को आगजनी की घटना के पीछे गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद ताहिर और उसके साथियों का हाथ होने का शक है। उसके मुताबिक ये लोग उसके धर्मपरिवर्तन करने से नाराज थे। देवप्रकाश अपने बच्चों के साथ अकेला है। उसकी चार शादियां हो चुकी हैं लेकिन कोई पत्नी साथ नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि बाद की शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिकीं।
- Advertisement -
बाल-बाल बची जान
देवप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके यहां शनिवार को दोपहर में तब आग लगाई गई जब वह घर में सो रहा था। पड़ोसियों ने घर में आग लगी देख शोर मचाया और घर से निकल जाने को कहा। इसके बाद देवप्रकाश बच्चों के साथ किसी तरह घर से बाहर निकला। निकलते वक्त उसने देखा कि ताहिर और उसका भाई रेहान आग लगा रहे हैं। इसके बाद उसे पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन कर घटना की सूचना दी।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद हो गयी महिला की मौत, परिजन बोले हमे चाहिए जवाब
- Advertisement -