किसान आंदोलन का 46वां दिन, हरियाणा में मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे किसानों पर बरसाए आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन चलाई
- Advertisement -
हरियाणा –खेती कानूनों को लेकर चल रहे किसानों का आंदोलन आज 46वें दिनों में प्रवेश कर गया हैं। इस 46 दिनों में किसान और केन्द्र के बीच 9 बार बातचीत भी की गई लेकिन सभी बातचीत बेनतीजा रही। अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका हैं। लेकिन इस आंदोलन का अंत और कृषि कानून को लेकर छिड़ी जंग कब तक चलेगी इसका कोई अंदाजा नही लगाया जा सकता हैं। इन सब के बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैमला गांव में किसान, मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर की रैली का विरोध शुरू किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। हंगामा इस कदर बढ़ा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वॉटर कैनन भी चलानी पड़ी।
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल के कैमला गांव में किसान महापंचायत रैली करने वाले हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां गढ़ी सुल्तान के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। यहां आगे बढ़ रहे किसानों को रोका गया। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भी चलाईं।
- Advertisement -
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की अहम बैठक
दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों का संयुक्त मोर्चा एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। किसान 26 जनवरी की तैयारियों का ऐलान भी कर सकते हैं। वहीं, कल यानी 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों को रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई होनी है। इससे पहले भी बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि स्थिति में कोई सुधार नहीं है। हम किसानों की हालत समझते हैं।
इसे भी पढ़े –बिहार – भाजपा ने कपट कर खेल बिगाड़ा! अब होगी जदयू की बारी, पढ़े पूरा विश्लेषण
- Advertisement -