राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति ने दिए 5 लाख का चंदा, निधि समर्पन अभियान की हुई शुरूआत
- Advertisement -
नई दिल्ली -अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए आज निधि समर्पन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाओं के साथ 5 लाख रूपए की धनराशी दान में दी हैं। यह राशी ट्रस्ट के कोषाअध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी को सौंपा गया हैं।
बता दें कि, आज से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’ की शुरुआत की गई और इसमें सबसे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की ओर से समर्पण निधि (चंदा) दी गई।
आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस बीच दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) ने ट्वीट कर लोगों से दान करने का निवेदन किया है।
- Advertisement -
I’m making a humble initial pledge of Rs 1 lakh for the Ayodhya Ram Mandir nidhi samarpana abhiyaana. Requesting all of you to come join hands and be a part of this historic movement #RamMandirNidhiSamarpan pic.twitter.com/1mpTGan9q8
— Pranitha Subhash (@pranitasubhash) January 12, 2021
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –मायावती का ऐलान – यूपी और उत्तराखंड में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव, किसी दल के साथ गठबंधन नही
- Advertisement -