अजय देवगन की बेटी न्यासा का डांस वीडियो जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल
- Advertisement -
मुम्बई- बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। न्यासा देवगन (Nysa Devgn) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। न्यासा देवगन (Nysa Devgn) का अब एक वीडियो सामने आया है।जिसमें वो बॉलीवुड सॉग कजरारे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। न्यासा देवगन के इस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/BvWR3ExnA8X/
- Advertisement -
ये वीडियो साल 2019 का है और इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। न्यासा की आदाएं देख हर कोई हैरान हो रहा है। बता दें कि न्यासा देवगन की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है। इससे पहले भी न्यासा के कई डांस वीडियो सामने आए हैं।
न्यासा देवगन बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। कई बार सोशल मीडिया पर न्यासा ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि, जब भी वह ट्रोल होती हैं, पापा अजय देवगन उनके सपोर्ट में उतर आते हैं। न्यासा इन दिनों मम्मी काजोल के साथ सिंगापुर में हैं। जहां वो अपनी पढ़ाई कर रही है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –51 वर्षीय सिंगर जेनिफर लोपेज़ की धमाकेदार वीडियो, जारी किया न्यूड डांस, यहां देखे
- Advertisement -