बिहार – मंत्रिमंडल विस्तार में इन नामों को मिल सकती है जिम्मेदारी, यहां देखे लिस्ट
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के 2 महीने बाद आखिरकार मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गयी है। खबरों के मुताबिक नीतीश सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार बहुत जल्द होने जा रहा है।
रविवार (17 जनवरी) की शाम बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी की यह अंतिम मुलाकात थी। इसका मतलब यह है कि एक से दो दिन में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
- Advertisement -
बता दें कि वर्तमान में बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 13 मंत्री हैं और सीएम नीतीश को छोड़ मंत्रिमंडल में जेडीयू सिर्फ चार मंत्री शामिल है। इस हिसाब से नीतीश मंत्रिमंडल में 22 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि शीतकालीन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में विपक्ष के हंगामें को देखते हुए इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक समीकरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिनमें युवा और अति पिछड़े व दलित वर्ग से आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद की जिम्मेवारी दी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, 2021 में होने वाले नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में रामनारायण मंडल, प्रमोद कुमार और केके ऋषि को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है।
- Advertisement -