सुप्रीम कोर्ट की गठित कमेटी आज करेगी कृषि कानून पर बैठक
- Advertisement -
नई दिल्ली – केन्द्र सरकार और किसानों के बीच दसवें दौर की बातचीत के बाद आज सुप्रीम कोर्ट की बनाई समिति करेगी कृषि कानून पर बैठक। इस बैठक में किसान प्रतिनिधियों के साथ समिति के सदस्य चर्चा करेंगे। समिति में चार सदस्य थे, लेकिन किसान नेता भूपिंदर सिंह मान के इस्तीफे के बाद अब इसमें तीन सदस्य रह गए हैं। अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी के अलावा इसमें प्रमोद कुमार जोशी और शेतकारी संगठन के नेता अनिल घनवट शामिल हैं। इस कमेटी द्वारा मंगलवार को पहली बैठक हुई थी।
बता दें कि खेती कानूनों पर सरकार और किसानों के गतिरोध को देखते हुए उच्चत्तम न्यायालय ने 11 जनवरी को समिति का गठन किया था। घनवट के अलावा कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी और प्रमोद कुमार जोशी समिति के अन्य सदस्य हैं।
- Advertisement -
किसान नेता भूपिंदर सिंह मान को भी इसका सदस्य बनाया गया था। लेकिन, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। किसान संगठन इस समिति का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसके सदस्य पहले ही कृषि कानूनों का समर्थन कर चुके हैं।
इसे भी पढ़े –बिहार – मंत्रिमंडल विस्तार में इन नामों को मिल सकती है जिम्मेदारी, यहां देखे लिस्ट
- Advertisement -