- Advertisement -
नई दिल्ली – आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता ने आरजेडी सुप्रीमो को कहा लालू कोई गरीबों का मसीहा नहीं बल्कि सजायाफ्ता हैं।
दरअसल लालू यादव को लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर Release Lalu yadav कैंपेन चलाया जा रहा हैं। इस कैंपेन में हिस्सा लेते हुए द वायर की लेखक अरफ़ा खानम शेरवानी ने ट्वीटर पर लिखा कि सांप्रदायिक दंगों और आतंकवाद के आरोपी संसद में बैठे हैं और दलितों-पिछड़ों के मसीहा लालू यादव जेल में हैं। ये कैसा इंसाफ़ है ? ये कहाँ का इंसाफ़ है ? #Release_Lalu_Yadav
सांप्रदायिक दंगों और आतंकवाद के आरोपी संसद में बैठे हैं और दलितों-पिछड़ों के मसीहा लालू यादव जेल में हैं।
ये कैसा इंसाफ़ है ?
ये कहाँ का इंसाफ़ है ? #Release_Lalu_Yadav— Arfa Khanum Sherwani (@khanumarfa) January 23, 2021
- Advertisement -
आरफा खानम शेरवानी के इस ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता ने जवाब देते हुए लिखा कि ‘चोर उच्चकों, सजायाफ्ता को दलितों-पिछड़ों का मसीहा कहना। ये कैसा इंसाफ़ है ?’
- Advertisement -
चोर उच्चकों, सजायाफ्ता को दलितों-पिछड़ों का मसीहा कहना।
ये कैसा इंसाफ़ है ? https://t.co/DZQxhI5YQ3— Gopal Krishna Agarwal (@gopalkagarwal) January 23, 2021
बता दें कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं न्यूज चैनलों पर भाजपा का पक्ष रखते नजर आते हैं। साथ ही वह आर्थिक मामलों पर भी काफी पकड़ रखते हैं और लगातार देश के अखबारों में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में लेख लिखते रहते हैं।
- Advertisement -