CCU में भर्ती हैं लालू यादव, आज हो सकती है हेल्थ बुलेटिन जारी
- Advertisement -
नई दिल्ली – आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली के एम्स के CCU में भर्ती किया गया हैं। उनकी खराब सेहत को लेकर परिवार औऱ पार्टी नेताओं समेत उनके समर्थकों में गहरी चिंता हैं। लालू यादव की स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली एम्स आज बुलेटिन जारी कर सकता हैं।
देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली एम्स के हार्ट डिपार्टमेंट के क्रिटिकल केयर यूनिट(CCU) में उन्हें शनिवार की देर रात भर्ती किया गया। उनकी आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव इस समय 16 प्रकार की बिमारियों से जुझ रहे हैं। इन सभी बिमारियों को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमो के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई।
- Advertisement -
ताजा जानकारी के मुताबिक लालू यादव की तबियत में अब हल्की सुधार देखी गई हैं। परिवार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि लालू प्रसाद यादव की सेहत में हल्का सुधार आया है, उन्होंने रात का खाना खाया था रविवार की सुबह भी उन्होंने नाश्ता किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उम्मीद है कि एम्स प्रशासन कभी भी लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -