शिंजो आबे को पदम विभूषण, रामविलास पासवान, सुमित्रा महाजन को पदम भूषण
- Advertisement -
नई दिल्ली- गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और सिंगर एस पी बाला सुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम है। वहीं तरुण गोगोई और राम विलास पासवान (मरणोपरांत), सुमित्र महाजन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पदम विभूषण पाने वाले में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे
जापान के पूर्व प्रधानमत्री शिंजो आबे समेत सात हस्तियों को पदम विभूषण से सम्मानित किया गया है। सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम को मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित किया गया
रामबिलास पासवान , सुमित्रा महाजन समेत ग्यारह को पदम भूषण सम्मान
- Advertisement -
- Advertisement -
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पदम भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं मुस्लिम शिया धर्मगुरू कल्बे सादिक को भी मरणोपरांत पदम भूषण से सम्मानित किया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- Advertisement -