अयोध्या की विरासत और मंदिर मॉडल पर निकाली गई उत्तर प्रदेश की झांकी
- Advertisement -
नई दिल्ली – भारत आज पूरे जोशों और उमंग के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर राजपथ पर आयोजित परेड में पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य ताकत की झलक देख रही है। परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद परेड की शुरुआत हुई। बता दें कि इस बार परेड में कोई मुख्य अतिथि नहीं है।हालांकि पहले से तय था कि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भारत आने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते स्ट्रेन की वजह से बोरिस जॉनसन ने अपनी यात्रा रोक दी। बता दें कि यह कोई पहली बार नही जब गणतंत्र दिवस पर कोई अतिथी नही पहुंचे हैं। इससे पूर्व 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोई मुख्य अतिथि नहीं थे।
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश के इस झांकी में राम मदिर मॉडल को दिखाया गया हैं। इस झांकी के सबसे आगे महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा लगाई गई हैं। महर्षि वाल्मिकी धर्मग्रंथ रामायण की रचना की हैं।
- Advertisement -