बिहार में अपराधियों को हौसले बुलंद,बीजेपी के प्रवक्ता को मारी दिनदहाड़े गोली
- Advertisement -
पटना- बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार के साझीदारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमशी को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रो. अजफर शमशी अपने ड्राईवर के साथ जमालपुर कालेज जमालपुर पहुंचे। जमालपुर कालेज के गेट पर गाड़ी रूकने के बाद वे कालेज कार्यालय की तरफ जा ही रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद प्रो. शमशी नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उनका चालक उनको लेकर सदर अस्पताल पहुंचा।

- Advertisement -
कान के पास फंसी गोली हालत गम्भीर
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोली उनके कान के समीप फंसी हुई है। पुलिस सुरक्षा में उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो से बात की गई है। घटना में शाामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
- Advertisement -