4 फरवरी को होगा योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, इन नए चेहरो को जगह मिलेगी जगह?
- Advertisement -
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। योगी सरकार में जल्द ही नए चेहरों को जगह मिल सकती है। उम्मीद है कि 4 फरवरी को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हाल में विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को कई नए चेहरे मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ चेहरों को मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट में जगह दे सकते हैं।
- Advertisement -
यूपी विधानसभा का बजट सत्र भी 18 फरवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस संबंध में यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा का पहला सत्र 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से आहूत किया है। पहले दिन राज्यपाल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह योगी सरकार का अंतिम बजट हो सकता है। ऐसे में इस बार का बजट सरकार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ, चुनाव करीब आने पर होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार को भी काफी अहम माना जा रहा है। अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अभी पंचायत चुनाव भी होने बाकी है। पंचायत चुनाव काफी करीब हैं। ऐसे सरकार पर जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर समीकरण साधने ने चुनौती है। माना जा रहा है हाल में एमएलसी बने पूर्व अधिकारी अरविंद शर्मा और भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हाल भी कोविड काल में कोरोना के चलते योगी सरकार के दो मंत्रियों की मौत हो चुकी है।
- Advertisement -