विश्वप्रसिद्ध पॉप सिंगर रिहाना ने उठाया किसान आंदोलन का मुद्दा, पीएम मोदी से भी ज्यादा है रिहाना के फॉलोवर, ट्वीटर होने लगी ट्रेंड
- Advertisement -
नई दिल्ली – किसान आंदोलन को शुरू हुए आज 68 दिन हो गए लेकिन यह मुद्दा अब सुलझने का नाम नही ले रहा हैं। सरकार से 12 दौरे की बातचीत भी हुई, और इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर जो कुछ भी हुआ वह पूरे विश्व ने देखा, हालांकि अब यह मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ता जा रहा हैं। किसानों के आंदोलन पर अब दुनिया भर के लोगों की निगाहें पड़ने लगी हैं। आपको बता दें कि विश्व की प्रसिद्ध सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन के मुद्दा को उठाया हैं, जिसके बाद से यह मुद्दा विश्वस्तरीय बनता जा रहा हैं।
पॉप सिंगर रिहाना ने कहा अपने ट्वीटर किसान आंदोलन पर सीएनएन न्यूज के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि आखिर हम इस मुद्दे पर बातचीत क्यों नही कर रहें हैं। इतना ही नही रिहाना ने भारतीय से सवाल किया कि आखिर किसान विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भारतीय क्यों नही बोल रहे है। बता दें कि रिहाना को ट्वीटर पर 10 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
- Advertisement -
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
रिहाना का यह ट्वीट थोड़ी ही देर में दुनिया भर में ट्रेंड करने लगा हैं। भारत में भी यह ट्वीट टॉप ट्रेंडिंग में दिख रहा हैं। अब देखना यह है कि रिहाना के इस ट्वीट से किसान आंदोलन को और कितना बल मिलता हैं। हालांकि रिहाना से पूर्व कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी किसान आंदोलन के मुद्दे पर ट्वीट कर किसानों को समर्थन किया, जिसे लेकर भारत सरकार ने आपत्ति भी जताई थी।
- Advertisement -