जेडीयू-बीजेपी में कोई मतभेद नही, जल्दी होगा मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों का बंटवारा लगभग तय- सुशील मोदी
- Advertisement -
पटना – बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सफाई जारी की हैं। उन्होंने बताया कि अब देरी की कोई गुंजाइस नही हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार को अंजाम दिया जाएगा ।(Cabinet Expansion in bihar soon)
हाल ही एनडीए ने बिहार से सुशील मोदी को राज्यसभा भेजा हैं। वह आजकल दिल्ली से बिहार की राजनीति पर नजर बनाएं हुए हैं। इस न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का केन्द्रीय हालातों से कोई संबंध नही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की खबर जल्द ही आप सभी को दी जाएगी।
सुशील मोदी ने कहा कि केन्द्र बीते कुछ दिनों से कई महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त हैं जिसके बिहार में विभागों को लेकर सहमति पर चर्चा नही हो पा रही हैं, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होने जा रहा हैं।
- Advertisement -
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से जब सवाल किया गया कि क्या एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा हैं, तो उन्होंने कहा कि जब चारों दलों का तालमेल अच्छे तरीके बन रहा हो तो इससे बेहतर गठबंधन और क्या हो सकता हैं।
पोर्टफोलियो आवंटन के बारे में बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि प्रत्येक पार्टी के मंत्रियों की संख्या एक दिन पहले ही तय की गई हैं। इस बारे में कोई विवाद नही हैं। सारे अटकलें फिजूल हैं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े – मंत्रिमंडल विस्तार पर बीजेपी – जेडीयू में टकराव, जानिए देरी का कारण
- Advertisement -