किसान कल करेंगे देशव्यापी जाम, यूपी,दिल्ली और उत्तराखण्ड में नहीं होगा चक्का जाम-टिकैत
- Advertisement -
नई दिल्ली- संयुक्त किसान मोर्चा कल 6 फरवरी को देशभर में चक्काजाम करेगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन ( अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नहीं कहा है कि दिल्ली , यूपी और उत्तराखण्ड में चक्काजाम नहीं किया जाएगा।
देशव्यापी चक्काजामके दौरान प्रमुख सड़कों पर, 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गाड़ियां नहीं चलने दी जाएंगी। सिंघु बॉर्डर के पास 1 फरवरी को हुई बैठक में इसपर अंतिम फैसला हुआ था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि “जो लोग यहां नहीं आ पाए, वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।” टाइम्स नाउ के अनुसार, टिकैत ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा।
#Breaking | BKU leader Rakesh Tikait clarifies on 'chakka jam'. 'Will not enter Delhi tomorrow', he says amid ramped up security arrangements by Delhi Police.
Details by Siddhant. pic.twitter.com/4uUpAx4dKh
— TIMES NOW (@TimesNow) February 5, 2021
- Advertisement -
चक्काजाम की बड़ी बातें
- Advertisement -
चक्काजाम 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा। इस दौरान प्रमुख सड़कों पर कोई गाड़ी नहीं चलने दी जाएगी। सभी नैशनल और स्टेट हाइवेज पर चक्का जाम होगा। राकेश टिकैत के अनुसार, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में किसी तरह का चक्का जाम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, आंदोलन कर रहे 26 जनवरी के बाद से किसानों के कई ट्रैक्टरों, वाहनों को जब्त किया गया है। दिल्ली बॉर्डर के आसपास की जगहों को पूरी तरह ब्लॉक किया जा रहा है। धरनास्थलों और आसपास की बिजली, पानी की आपूर्ति और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय के मुताबिक, इस चक्का जाम के लिए किसान दिखना चाहते हैं कि वे एकजुट हैं। राय ने कहा, “पूरा देश किसानों के साथ है। हमें सरकार को अपनी ताकत दिखानी है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पूरे चक्का जाम को कोऑर्डिनेट करेंगे। किसान नेताओं के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम खत्म होगा तो वे एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाएंगे।
पुलिस भी पूरी तरह से तैयार
वैसे तो दिल्ली में चक्का जाम नहीं है लेकिन फिर भी पुलिस की तैयारी पूरी है। चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखने की संभावना है। ऐसे में वहां की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
- Advertisement -