बिहार- मंत्रीमंडल विस्तार पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जानिए कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार
- Advertisement -
पटना- बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी भी ऊहांपोह की स्थिति बनी हुई है। खरमास के बीत जाने के बाद भी अभी तक नीतीश सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया है। लोगों में आशंका है कि एनडीए के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, भले बीजेपी और जेडीयू दोनों सब कुछ ठीकठाक होने का दावा करें। लेकिन अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्षा संजय जायसवाल ने चल रहे कयासों के दौर पर लगाम लगाने की कोशिश की है।
कयासबाजियों को विराम देने की कोशिश करते हुए संजय जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले पहले मंत्रिमंडल विस्तार के काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दोनों दलों में मंत्री पद या विभाग को लेकर किसी भी तरह के मतभेद होने से पूरी तरह से इंकार किया है। वे शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
आपको बता दें कि नवंबर में सरकार के गठन के बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कयासों का दौर जारी है। नवंबर के बाद यह कहा गया कि खरमास के बाद विस्तार का काम किया जाएगा। लेकिन अब खरमास के खत्म हुए भी बीस दिन से अधिक का समय गुजर गया है अभी भी विस्तार को लेकर दोनों प्रमुख दलों में सहमति बनती नहीं दिख रही है।। हालांकि खुद सीएम नीतीश कुमार भी पत्रकारों से यह कह चुके हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के कई नेताओं ने मुलाकात की थी लेकिन इसके बाद भी तिथि की कोई घोषणा नहीं हो पाई थी। अब यह माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद यह कह जा सकता है 19 फरवरी से पहले पहले विस्तार का यह काम पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि सरकार ने 19 फरवरी लेकर 24 मार्च तक विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा कर रखी है।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें-
बिहार मंत्रिमंडल का क्यों नहीं हो रहा है विस्तार राज जान लीजिए
- Advertisement -
- Advertisement -