किसान आंदोलन का आज 75वां दिन,दिल्ली शरहद पर प्रतिदिन हजारों की तादाद में बढ़ रहे हैं किसान
- Advertisement -
नई दिल्ली – कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए आंदोलन का आज 75वां दिन हैं। दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान अपना घर, खेत खलिहान छोड़कर शरहद पर डटे हुए हैं। दिल्ली से सटे सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में किसान आ रहे हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर जमा किसानों के अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी यह आंदोलन समाप्त नही होगा। पिछले दिन वह कह चुके हैं कि कानून वापसी तक वह घर नहीं जाएंगे। हालांकि सरकार को वह 2 अक्टूबर तक का समय दे रहे हैं।
दूसरी तरफ सोनीपत में चल रहे हैं कृषि कानून के विरोध में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने 26 जनवरी को हुए उपद्रव और दंगा से अपना पल्ला झाड़ लिया, और अब अपनी छवि सुधारने के लिए इस घटनाक्रम की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।
- Advertisement -
गठित कमेटी इसकी जांच कर रही है कि मोर्चा में शामिल संगठन के लोग कैसे निर्धारित रूट से भटक गए। जांच के दौरान फिलहाल मोर्चा ने दो संगठनों के नेताओं को दिल्ली जाने के लिए निलंबित भी किया है। हालांकि यह कार्रवाई मोर्चा ने अपनी छवि सुधारने के लिए की थी, लेकिन अब इस पर ही सवाल उठने लगे हैं कि जब दो संगठन दिल्ली के अंदर गए थे तो मोर्चा इससे कैसे खुद को अलग कर सकती है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –बिहार- मंत्रीमंडल विस्तार पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जानिए कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार
- Advertisement -