मंत्रीपद संभालते ही नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह पर रिटायर्ड आईजी के गंभीर आरोप, छुपा कर रखती है AK-47, AK-56 और SLR
- Advertisement -
पटना- जदयू के कोटे से मंत्री बनाई गई लेसी सिंह पर रिटायर्ड आईजी अमिताभ दास से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल को पत्र लिख कर लेसी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की मांग की है। उनका कहना है कि लेसी सिंह के पास अत्याधुनिक हथियार एके-47 , एके-56 और एसएलआर जैसे हाथियारों का जखीरा है। इससे पहले अभिताभ दास नीतीश सरकार में ढाई घंटे मंत्री रहे मेवालाल चौधरी पर भी आरोप लगा चुके हैं। उनके आरोपों के बाद मेवालाल चौधरी पर कार्यवाई करते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
अत्याधुनिक हथियार है लेसी सिंह के पास-अमिताभ दास
मंत्री पद की शपथ लेते ही विधायक लेसी सिंह का नाम विवादों में घिर गया है। इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। IPS अधिकारी रहे अमिताभ दास ने एक पत्र लिख कर लेसी सिंह पर सवाल उठाए हैं। इनका दावा है कि नीतीश सरकार में मंत्री बनी लेसी सिंह के ठिकानों पर AK-47, AK-56 और SLR जैसे अत्याधुनिक छिपाकर रखे गए हैं। इसके बारे में उनके पास पक्की सूचना है। पुलिस को जल्द से जल्द लेसी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी करनी चाहिए, उन ठिकानों पुरी तरह से खंगाला जाना चाहिए।
- Advertisement -
खोला लेसी सिंह का चिट्ठा
- Advertisement -
मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही अमिताभ दास ने लेसी सिंह को लेकर एक लेटर बिहार के DGP एसके सिंघल को लिखा है। अपने लेटर के जरिए उन्होंने दावा किया है कि अगर जल्द से जल्द इस इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो छिपाए गए हथियारों की खेप को गुपचुप तरीके से नेपाल भेज दिया जाएगा। दरअसल, लेसी सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाने के पीछे अमिताभ दास एक बड़ी वजह बता रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि लेसी सिंह का पति बूटन सिंह, पूर्णिया का कुख्यात अपराधी था। सीमांचल इलाके का आतंक था। बूटन सिंह के ऊपर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध के करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इसके बावजूद बूटन सिंह समता पार्टी का पूर्णिया जिलाध्यक्ष था। साल 2000 के अप्रैल में अपराधियों ने ही बूटन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिटायर्ड IG का दावा है कि पति की हत्या के बाद उसके गिरोह की कमान को लेसी सिंह ने खुद ही संभाल लिया। इस कारण गिरोह के सारे हथियार लेसी सिंह के ठिकानों पर ही छिपाकर रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें-
नीतीश कुमार ने किए नए मंत्रियों को विभाग अलॉट, शाहनवाज को मिला उद्योग मंत्रालय
- Advertisement -