नीतीश के मंत्रिमंडल में कितने दागी हैं, कई पर हैं गंभीर आरोप
- Advertisement -
पटना- बिहार सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। नई बने मंत्रियो में नौ मंत्री भाजपा के कोटे से बने हैं जबकि 8 मंत्री जदयू के कोटे से बने हैं। नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में कई दागी नेताओं को भी शामिल किया गया है। तो कई युवा चेहरे भी हैं।17 में से कुल आठ विधायक ऐसे हैं जिनके ऊपर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें जदयू, भाजपा, एक निर्दलीय और एक बसपा से जदयू में शामिल हुए विधायक जमा खान शामिल हैं। जबकि श्रवण कुमार, बिहार के पूर्व डीजी सुनील कुमार, लेसी सिंह, नारायण प्रसाद और जयंत राज ऐसे विधायक हैं, जो बिल्कुल बेदाग हैं। लेकिन लेसी सिंह पर बिहार के पूर्व आईजी अमिताभ दास ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परन्तु लेसी सिंह पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
जानिए किस मंत्री पर क्या हैं आरोप
- Advertisement -
मदन सहनी
दरभंगा जिले के बहादुरपुर सीट से जदयू के विधायक हैं। मदन सहनी ने स्नातक की पढाई की हुआ है और यह दो करोड़ के अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला बहादुरपुर और दूसरा घनश्यामपुर थाना में दर्ज है।
जमा खान
जमा खान चैनपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुने गए हैं लेकिन जीतने के बाद जदयू में शामिल हो गए। ये 30 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें दो केस भभुआ और एक चैनपुर थाना में दर्ज है।
मंत्रीपद संभालते ही नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह पर रिटायर्ड आईजी के गंभीर आरोप, छुपा कर रखती है AK-47, AK-56 और SLR
नीरज कुमार सिंह
नीरज कुमार सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं और सुपौल जिले के छातापुर से भाजपा के विधायक हैं। वह 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। नीरज पर अलग-अलग आपराधिक मामलों के तहत कुल तीन केस दर्ज हैं। तीनों ही केस में इनके ऊपर चार्ज फ्रेम हो चुका है।
सुभाष सिंह
गोपालगंज सीट से भाजपा के विधायक हैं। 2 करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर कुल 6 आपराधिक मामले हैं। इनमें 5 एफआईआर गोपालगंज और छठा थावे के मांझगढ़ थाना में दर्ज है।
नितिन नवीन
पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा के विधायक हैं। इनके ऊपर कुल 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि किसी भी केस में इनके ऊपर अब तक चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है। नितिन नवीन करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
सुमित कुमार सिंह
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह जमुई जिले के चकाई सीट से निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन इन्होंने अपना समर्थन नीतीश कुमार को दिया है। सुमित 3.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर मुंगेर के कोतवाली थाना में ट्रस्ट के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 170, 120बी और 34 के तहत एफआईआर दर्ज है।
आलोक रंजन
आलोक रंजन सहरसा से भाजपा के विधायक हैं। डॉक्टरेट की डिग्री होल्डर आलोक रंजन के पास 4.15 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनके उपर कई मामले दर्ज हैं।
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सीट से जीतने वाले भाजपा के विधायक हैं। 3.83 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। कई मामले दर्ज हैं।
- Advertisement -