ट्रम्प महाभियोग से दूसरी बार हुए बरी, कैपिटल हिंसा के मामले बनाया गया था आरोपी
- Advertisement -
वॉशिंगटन- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का मामला बंद हो गया है। वह दूसरी बार महाभियोग के मामले में बरी हुए। शनिवार को महाभियोग की प्रक्रिया को लेकर सीनेट में वोटिंग हुई। इस दौरान 57 वोट उनके खिलाफ पड़े और 43 उनके पक्ष में पड़े। ऐसे में उन्हें दोषी करार देने के लिए दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। 100 सदस्यीय सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के 50-50 सदस्य हैं। ट्रंप के खिलाफ कैपिटल हिल यानी संसद परिसर पर गत छह जनवरी को हुए हमले के लिए अपने समर्थकों को भड़काने के आरोप था।
इससे पहले अमेरिकी संसद के उच्च सदन में ट्रंप के खिलाफ गवाहों को बुलाने का फैसला 55-45 की अनुपात से हो गया था, लेकिन गवाही में ज्यादा समय लगने की आशंका में दोनों पक्षों के बीच गवाहों को नहीं बुलाने पर सहमति बन गई। इससे राष्ट्रपति जो बाइडन के कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करने में देरी होती। डेमोक्रेटिक पार्टी के ज्यादातर सदस्य चाहते थे कि ट्रंप के खिलाफ सुनवाई हो और उन्हें सजा भी मिले।
- Advertisement -
ट्रम्प के वकीलों ने किया आक्रामक बचाव
ट्रम्प के वकीलों ने ट्रंप को घेरने वाले डेमाक्रेट्स को पाखंडी और बदले पर उतारू जमात तक करार देने से गुरेज नहीं किया। वकीलों का साफ कहना है कि महाभियोग की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित और बदले की भावना से की जा रही है। इसका कोई आधार नहीं है। ट्रंप ने भीड़ को भड़काया नहीं था। उन पर यह आरोप सुनियोजित और बड़े साजिश का हिस्सा है।
- Advertisement -