भाषण देते हुए मंच पर बेहोश होकर गिरे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
- Advertisement -
वडोदरा-गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर गए। वे रविवार निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां हुई सभा में मुख्यमंत्री चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
LIVE – વડોદરા ખાતે આગામી સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણી અંતર્ગત આયોજિત જાહેરસભા#ગુજરાત_મક્કમ_ભાજપ_અડીખમ https://t.co/i7uZZhLLim
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) February 14, 2021
- Advertisement -
डॉक्टरों ने रूपाणी को स्टेज पर ही फर्स्ट ऐड दिया। इसके बाद वे खुद सीढ़ियों से नीचे उतरे। यह रूपाणी की दिन की तीसरी रैली थी। वह तरसाली और करेलीबाग में चुनावी सभा करने के बाद निजामपुरा पहुंचे थे।
डॉक्टरों का कहना है कि रूपाणी की हालत ठीक है। ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वे होश खो बैठे थे। इलाज के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभा का वीडियो शेयर किया गया है। इसके आखिरी हिस्से में रूपाणी को गिरते देखा जा सकता है।
- Advertisement -
- Advertisement -