कपिल शर्मा शो में वापसी नहीं कर रहे हैं सुनील ग्रोवर, जानिए पूरी खबर
- Advertisement -
मुम्बई- बी टाउन और सोशल मीडिया पर आजकल ये चर्चा खूब हो रही है कि कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी हो रही है। अगर यह खबर सच है तो निश्चित तौर पर लोगों को अब ये शो देखने में खूब मजा आने वाला है। सुनील ग्रोवर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर है। लेकिन क्या सुनील ग्रोवर के कपिल शर्मा शो में वापसी की बातें सच हैं या सिर्फ अफवाह हैं। इसकी पड़ताल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शो में वापसी नहीं कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि शायद वो कपिल शो में वापसी कर रहे है।
- Advertisement -
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वो अपने छत पर घूमते हुए अमृता प्रीतम द्वारा पंजाबी कविता कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। सुनील कहते है, मैं तैनू फ़िर मिलांगी कित्थे? किस तरह पता नई। वीडियो पर अबतक 54,251 लाइक्स आ चुके है। साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे है। उनके फैंस उनसे कमेंट में पूछ रहे हैं कि वो क्या वो कपिल शर्मा शो में वापसी कर रहे हैं।
सुनील के करीबियों ने किया कपिल शर्मा शो में वापसी से इंकार
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर के करीबियों ने उनकी वापसी की खबरों से इंकार किया है। एक्टर के करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ से कोई फोन कॉल नहीं गया है। इससे पहले खबरें की सलमान खान, सुनील और कपिल शर्मा के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।
- Advertisement -