डोम दूर से ही वोट दे दे तो ज्यादा अच्छा है, शाहनवाज़ हुसैन नहीं रहेंगे महादलित बस्ती के पास, बदला गया बंगला
- Advertisement -
पटना – शाहनवाज़ हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शाहनवाज़ हुसैन को नया मंत्रालय दिया गया हैं, अब शाहनवाज उद्योग मंत्री हैं, लेकिन शाहनवाज़ हुसैन को मंत्रालय के कामकाज के ध्यान से ज्यादा उनको अपने बंगले की रूप रेखा की चिंता हैं।
पहली बार मंत्री बने शाहनवाज़ को आंवटित किया गया बंगला रास नही आया हैं। जिसके चलते भवन निर्माण विभाग ने उनका बंगला बदल दिया हैं। इतना ही नही लाड़ले मंत्री शाहनवाज़ हुसैन के कारण चार अन्य मंत्रियों का भी बंगला अदला – बदली किया गया हैं।
मामला ये है कि शाहनवाज़ हुसैन को पहले आवंटित किया गया बंगला महादलितों के बस्ती के पास था। ऐसे में उन्होंने इस बात की शिकायत की जिसके बाद शाहनवाज हुसैन का बंगला बदला गया।
- Advertisement -
आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें शाहनवाज हुसैन किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। और बंगले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया हैं।
जानकारी के मुताबिक बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को राजधानीकेक पोलो रोड पर बंगला मिला। ये बंगला चितकोहरा पुल के ठीक पास स्थित हैं। वहीं इस पुल के नीचे महादलित झोपड़ी डाल के रहते हैं। इस महादलित बस्ती की वजह से ही शाहनवाज़ हुसैन को यह बंगला पसंद नही आया। उन्होंने इसे बदलने की अपील की। जिसके बाद उनका बंगला बदल दिया गया हैं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –आरजेडी सुप्रीमों को क्यों नही मिल पाई बेल, जानिए क्या है दो महीनों का कारण
- Advertisement -