बिहार बजट 2021 लाइव – इंटर पास लड़कियों को 25 औऱ ग्रेजुएशन पास को 50 हजार दिए जाएंगे
- Advertisement -
पटना – बिहार सरकार की ओर से आज 2021-22 के लिए बिहार का बजट पेश किया गया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पहली बार बतौर वित्त मंत्री विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण की शुरूआत शायरी से की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा। वहीं बजट से पहले विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। रोजगार, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और धान अधिप्राप्ति समेत अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Govt) की ओर से आज 2021-22 के लिए बिहार का बजट (Bihar Budget 2021) पेश किया गया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पहली बार बतौर वित्त मंत्री विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार 218303 करोड़ का बजट पेश किया गया। अपने बजट भाषण की शुरूआत शायरी से की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा। बजट में युवाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए। इंटर पास लड़कियों को 25 और ग्रेजुएशन पर 50 हजार दिए जाएंगे।
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि युवाओं को स्वालम्बी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्हें स्किल्ड करने के लिए भी मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। राज्य के आईटीआई और पॉलिटेक्निक सेंटर को आधुनिक बनाया जाएगा। श्रम संसाधन में 550 करोड़ खर्च किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए 2015 में 7 निश्चय योजना शुरू की गई। इसके तहत लगातार काम किया जा रहा है। 4671 करोड़ रुपये 7 निश्चय पार्ट-2 की राशि। हर घर बिजली के तहत गांवों में बिजली पहुंचाया जा रहा। हर घर नल का जल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 479680 लाभुकों को लाभान्वित किया गया। महिलाओं के 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई।
इसे खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा हैं……
- Advertisement -
- Advertisement -
बिहार में गोवंश विकास संस्थान के लिए 500 करोड़ रुपये
बिहार में गोवंश विकास संस्थान के लिए 500 करोड़ रुपये। बिहार में मत्स्य विभाग को 500 करोड़। मछली का उत्पादन बढ़ाकर बिहार से बाहर भेज जाएगा। सभी शहर में और नदी किनारे शव दाह गृह बनेगा। सभी गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
महिलाओं को लेकर बजट में ये बड़े प्रावधान
महिलाओं को उद्योग के लिए 5 लाख का अनुदान। 5 लाख के लोन बिना किसी ब्याज के लिए दिया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण। कार्यालयों में आरक्षण के अनरूप महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। राजगीर में खेल विश्वविद्यालय के स्थापना होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को 110 करोड़। उद्योग लगाने के लिए 5 लाख का ऋण मात्र 1 प्रतिशत पर दिया जाएगा। 20 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न कराया जाएगा।
युवाओं को लेकर वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि युवाओं को स्वालम्बी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्हें स्किल्ड करने के लिए भी मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। राज्य के आईटीआई और पॉलिटेक्निक सेंटर को आधुनिक बनाया जाएगा। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे। हर मंडल में टूल रूम बनाए जाएंगे, हर प्रमंडल में ट्रेनिंग सेंटर का स्थापना, उच्चस्तरीय सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। श्रम संसाधन में 550 करोड़ खर्च किया जाएगा।
- Advertisement -