- Advertisement -
नई दिल्ली – भारत सरकार ने परोसी मुल्क पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को अपने एयरस्पेस के रास्ते सफ़र की मंजूरी दे दी है। इस खबर की पुष्टी न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के हवाले की गई हैं। श्रीलंका रवाना हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें श्रीलंका पहुंचने के लिए अब चक्कर काटने की जरूरत नही होगी, वह सीधे औऱ कम समय में श्रीलंका पहुंच जाएंगे। अगर भारत एयरस्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देता तो इमरान के विमान को खासा घूमकर लंबे रास्ते से श्रीलंका पहुंचना पड़ता है।
श्रीलंका ने पहले ही इमरान खान का संसद में प्रस्तावित भाषण रद्द कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में इसे लेकर खूब हो-हल्ला मचा और आरोप लगाया गया कि भारत के दबाव में श्रीलंका ने ऐसा किया है।
दो साल पूर्व पाकिस्तान ने नही दी एयरस्पेश यूज करने की इजाजत
- Advertisement -
2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस खोलने से इनकार कर दिया था। तब पीएम मोदी को अमेरिका और सऊदी अरब जाना था। पाकिस्तान ने कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन को वजह बताया था। जबकि आमतौर पर वीवीआईपी एयरक्राफ्ट्स को अनुमति दे दी जाती है। भारत ने इसकी शिकायत इंटरनैशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन में की थी। दो साल बाद भारत चाहता तो वह भी इमरान के विमान को एयरस्पेस में घुसने की इजाजत देने से मना कर सकता था मगर उसने ऐसा नहीं किया गया। भारत इस प्रकार के सोच विचारों से परहेज करता आया हैं।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
शबनम को क्षमा करो, अगर फांसी दी गई तो आएंगी आपदाएं औऱ मुसिबतें – अयोध्या के संत, महंत परमहंस दास
- Advertisement -