देश में दोबारा से कोरोना बढ़ रहा है, दो नए स्ट्रेन मिले, इन राज्यों से दिल्ली आने पर दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट
- Advertisement -
नई दिल्ली- देश मेें दोबारा से कोरोना के मामलों में वृद्धि से देश में दहशत है। तीन राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। जिसकी वजह से परेशानी और भी बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले सात दिन के आधार पर डेली कोविड केसेज का रोलिंग एवरेज लगातार नौवें दिन बढ़ा है।
तीन राज्यों में मिले दो नए स्ट्रेन
भारत के तीन राज्यों- महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल से कोविड-19 के दो नए स्ट्रेन मिले हैं। हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार, अभी तक ऐसे सबूत नहीं हैं कि महाराष्ट्र और केरल में केसेज बढ़ने के पीछे यही स्ट्रेन जिम्मेदार हैं। दो इन वैरियंट्स के नाम N440K और E484K हैं। E484K ऐसा म्यूटेशन है जो शरीर के इम्युन रेस्पांस से बच जाता है जबकि N440K तेजी से इंसानी रिसेप्टर्स से जुड़ता है यानी ज्यादा तेजी से फैलता है। देश में कोरोना के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है।
- Advertisement -
दिल्ली में आए तो दिखाना होगा नेगेटिव सर्टिफिकेट
देश के कुछ हिस्सों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में अतरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, एमपी और पंजाब से दिल्ली आने वालों को RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। नया नियम 26 फरवरी यानी शुक्रवार की आधी रात (23.59 बजे) से लागू हो जाएगा और 15 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक लागू रहेगा।
- Advertisement -
मंगलवार को 100 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
मंगलवार को कोविड से मौतों की संख्या 104 रही जिनमें से सबसे ज्यादा 51 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गईं। पिछले तीन दिन से कोविड से मौतों की संख्या 100 से नीचे रह रही थी। मंगलवार को कम से कम 13,742 नए केस सामने आए। इनमें तेलंगाना के आंकड़े शामिल नहीं हैं। तेलंगाना ने कहा है कि वह डेली केसेज की संख्या नहीं जारी करेगा। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आए जहां 6,218 नए मामले दर्ज हुए। केरल दूसरे नंबर पर बरकरार रहा जहां से 4,034 नए मामले सामने आए। इन दो राज्यों को मिला दें तो देश के 75% से ज्यादा कोरोना केस यहीं से आए।
- Advertisement -