मुम्बई में हड़कम्प, अम्बानी के घर के पास विस्फोटक से भरी मिली एसयूवी, हाई अलर्ट
- Advertisement -
मुम्बई- मुम्बई में विस्फोटक से लदी एसयूवी मिलने से हड़कम्प मच गया है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया के पास से इस एययूवी को बरामद किया गया है। ग्रीन कलर की स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन छड़ें बरामद हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिलेटिन की छड़ मिलने से पुलिस हरकत में
गामदेवी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कारमाइकल रोड पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी मिली। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बन निरोधक दस्ते की टीमें पहुंच गईं। कार की जांच की गई जिसमें विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिलेटन छड़ें बरामद हुई हैं। हालांकि इन्हें असेंबल नहीं किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।
- Advertisement -
अम्बानी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
कार से जिलेटिन छड़ें बरामद होने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुकेश अंबानी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुकेश अंबानी के पास पहले से Z+ सिक्योरिटी कवर है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई है। इसके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को Y कैटिगरी सुरक्षा मिली हुई है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि मामले की जांच मुम्बई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
- Advertisement -
क्या होता है जिलेटिन और क्यों है बहुत खतरनाक
जिलेटिन एक काफी खतरनाक विस्फोटक सामग्री है। तकनीकी भाषा में इसे नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन भी बोला जाता है। इसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी की लुगदी या शोरा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है और आमतौर पर बिना डेटोनेटर्स के विस्फोट नहीं कर सकता। जिलेटिन का उपयोग गिट्टी क्रशर पर चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। पहाड़ों को तोड़ने के लिए भी विस्फोटक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के दौरान काफी सावधानी रखनी पड़ती है। जिलेटिन का उपयोग बम बनाने में भी किया जा सकता है।
- Advertisement -