आज व्यापारियों का भारत बंद, दिख रहा है मिलाजुला असर
- Advertisement -
नई दिल्ली- जीएसटी में खामियों और ई कॉमर्स को लेकर आज व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने भारत बंद बुलाया है। देश के विभिन्न हिस्सों में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वहीं कुछ ट्रांसपोर्ट युनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है। कई व्यापारी संगठनों ने इससे दूरी बना ली है। कैट का दावा है कि दिल्ली सहित देश भर के 40,000 से अधिक व्यापारिक संगठनों के 8 करोड़ से अधिक व्यापारी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान भी भी बंद का समर्थन कर रहे हैं। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) इसको समर्थन कर रहा है। यह संगठन लगभग एक करोड़ ट्रांसपोर्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है।
- Advertisement -
ईंधन की कीमतों में वृद्धि और नए ई-वे बिल और जीएसटी के विरोध में अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
- Advertisement -