सावधान दिल्ली- दोबारा से रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, पहली बार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी
- Advertisement -
नई दिल्ली- देश के कई हिस्सों में कोरोना दोबारा से रफ्तार पकड़ रहा है तो दिल्ली से भी परेशान करने वाली खबर आ रही है। काफी समय गुजर जाने के बाद पहली बार दिल्ली में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में अधिक है। पिछले दिन के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि तीन दिनों से लगातार ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में लोग संक्रमित अधिक हुए हैं।
गुरुवार को राज्य में 220 लोग संक्रमित पाए गए और 188 लोग ठीक हुए। इस तरह 32 एक्टिव केस बढ़ गए। अब तक यहां 6 लाख 38 हजार 593 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 519 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 905 मरीजों की मौत हो गई। 1,169 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
देश में दोबारा से बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
- Advertisement -
गुरुवार को देश में 16 हजार 562 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 हजार 203 लोग रिकवर हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 56 हजार 861 मरीज ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई। 1 लाख 52 हजार 849 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
भारत फिर बना चौथा संक्रमित देश
- Advertisement -
हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले में भारत एक बार फिर से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश हो गया है। एक हफ्ते पहले तक इस मामले में भारत टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर था, लेकिन मरीजों की रफ्तार बढ़ते ही ये चौथे नंबर पर पहुंच गया। यहां हर दिन 13 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं।
- Advertisement -