काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती, विधानसभा सदन से विरोधियों पर खूब बरसे तेजस्वी यादव
- Advertisement -
पटना – बिहार में बसंत के मौसम के साथ – साथ बजट सत्र का मौसम जारी हैं। ऐसे में पक्ष – विपक्ष के बीच विकास कार्यों को लेकर विधानसभा सदन में जमकर बहस हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने द्वारा 15 सालों में किए गए विकास कार्यों का बखान करने में जुटे हैं। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपराध और बेरोजगारी पर जमकर बरस रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार को घेरने में लगे हैं। इस बीच सदन से तेजस्वी यादव रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कांठ की हांडी बार बार नही चढ़ती। इसका अर्थ है कि किसी कार्य को करने का वादा एक ही बार किया जा सकता हैं। जाहिर है तेजस्वी यादव ने भाजपा के रोजगार मुद्दे पर निशाना साधा हैं।
आपको बता दें कि भाजपा ने केन्द्र की सत्ता में आने से पूर्व 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। अगर इसका औसतन आंकड़ा निकाला जाए तो बिहार में अब तक करीब 6.8 लाख रोजगार इजात हो जाना चाहिए। ऐसा हुआ है या नही इसका अभी कोई जानकारी सामने नही आई हैं, लेकिन 2020 विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में भाजपा ने 19 लाख रोजगार का फिर से वादा कर दिया हैं। और यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि काठ की हांड़ी बार बार नही चढ़ती हैं।
- Advertisement -
काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती।
नौकरी के नाम पर एक काठ की हांडी केंद्र सरकार ने चढ़ाई थी, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष वाली, तब से नौकरी के नाम पर वे पकौड़ा तलना ही सुझा पाए।
अब दूसरी 20 लाख नौकरी वाली हांडी बिहार सरकार ने चढ़ाई है जिसके बाद से नौकरी शब्द इनके शब्दकोश से गायब है। pic.twitter.com/YaDDqCZyuN
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 26, 2021
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –सोशल मीडिया और OTT कंटेंट के लिए आ गया सख्त नियम, जानिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन
- Advertisement -