बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा 57 सीटों पर भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के खिलाफ शुभेन्दु अधिकारी मैदान में।
- Advertisement -
बंगाल चुनाव – बीजेपी ने बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी देंगे ममता बनर्जी को टक्कर। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इस बार TMC और BJP में सीधा मुकाबला है। राज्य की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम पर मुकाबला भी रोचक होने जा रहा है। यहां ममता बनर्जी का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से होगा। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और CM ममता बनर्जी पहले ही नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। शनिवार को BJP ने TMC छोड़कर आए शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से कैंडिडेट बनाने का ऐलान कर दिया।
- Advertisement -
- Advertisement -
BJP ने शनिवार को राज्य में पहले और दूसरे फेज की 60 में से 57 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया। शाम 6.30 बजे पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने इनकी सूची जारी की। इस सूची में सबसे बड़ा नाम शुभेंदु अधिकारी का ही है। वे नंदीग्राम से विधायक हैं और पूर्व मेदिनीपुर उनका अपना गढ़ रहा है। वे ममता बनर्जी को यहां से हराने का ऐलान कर चुके हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। शुक्रवार को ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह लिस्ट जारी की थी।
- Advertisement -