केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया रूद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- Advertisement -
बहराइच- केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब उन्होंने यूपी के बहराइच पहुंचकर शिवलिंग पर रूद्राभिषेक किया है। आरिफ मोहम्मद खान ने बहराइच पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की है। इसको लेकर वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ सकते हैं। बताते चलें कि गवर्नर आरिफ बहराइच से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
अपने दो दिन के दौरे पर बहराइच आए आरिफ मोहम्मद खान सबसे पहले मशहूर सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के साथ ही रुद्राभिषेक किया। पूजा के दौरान सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने केरल के गवर्नर को अंगवस्त्र भी पहनाया।
- Advertisement -
तीन तलाक के खिलाफ सबसे पहले की थी आवाज बुलंद
देश में तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों में वो सबसे पहले राजनेता थे। तीन तलाक कानून पर उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की थी।उन्होंने कहा था कि सरकार ने इस्लाम के नाम पर दुकान खोले लोगों का साथ देने की बजाय इंसानियत की पैरवी की। आरिफ मोहम्मद खान शाह बानो मामले को लेकर 80 के दशक में चर्चा में आए थे। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली मुस्लिम महिला शाह बानो को उसके पति ने तलाक दे दिया था। शाह बानो ने सुप्रीम कोर्ट में गुजारा भत्ते का केस जीत लिया। लेकिन इसके बावजूद उसे पति से हर्जाना नहीं मिल सका, क्योंकि तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने अदालती फैसले के खिलाफ संसद से कानून पारित कर दिया था। इस मामले में आरिफ मोहम्मद खान ने मुस्लिम महिलाओं के हक में प्रगतिशील आवाज को बुलंद किया था। उनका संसद में दिया गया बयान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने इस केस के खिलाफ संसद में कानून पारित करने के खिलाफ राजीव गांधी की सरकार से इस्तीफा दे दिया था। तीन तलाक के खिलाफ कानून पारित होने के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था कि अब खुदा के पास चैन से जा सकता हूं।
- Advertisement -