उत्तराखंड – विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला – तीरथ सिंह रावत होंगे नए मुख्यमंत्री, आज शाम चार बजे लेंगे शपथ
- Advertisement -
उत्तराखंड – उत्तराखंड की सियासत में जारी उठापटक के बीच नए मुख्यमंत्री का चयन हो गया है. तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे और आज ही शाम चार बजे वो शपथ ले सकते हैं।
- Advertisement -
तीरथ सिंह रावत प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत सभी विधायक मौजूद हैं।
- Advertisement -