तीन फुट के अजीम मंसूरी की दुल्हन बनेगी ढाई फुट गाजियाबाद की रेहाना?
- Advertisement -
गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के शामली जिले के 3 फीट के अजीम मंसूरी (Azeem Mansoori) की शादी सुर्खियों में है। अजीम मंसूरी जब से थाने में अपनी शादी की गुहार लगाने के लिए पहुंचा है। उसके बाद से उनके परिजनों के पास कई लड़कियों का शादी के लिए फोन आना शुरू हो गया है। अजीम की मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है। उनके लिए गाजियाबाद से भी एक रिश्ता आया है।
अजीम मंसूरी के लिए साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर मोहल्ले से रेहाना के परिवार ने रिश्ता भेज दिया है। रेहाना की लंबाई ढाई फुट है। रेहाना अजीम से दो साल छोटी है। रेहाना के पिता ने अजीम के वायरल वीडियो को हाल ही में देखा था। जिसमें वह शामली के एक थाने पर शादी की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा था।
- Advertisement -
रेहाना की लंबाई कम होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है। इकबाल इसको लेकर काफी परेशान थे।लेकिन अब उनको लगने लगा है कि उनके घर भी बैंड बाजा के साथ बारात आएगी और उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी। रेहाना के पिता ने अजीम के घर रिश्ता भेजा है। अब देखने वाली बात ये ही कि अजीम के घर से क्या जवाब आता है। लेकिन रेहाना के घरवालों को विश्वास है कि अजीम और रेहाना का रिश्ता हो जाएगा।
- Advertisement -